गलाउटी कबाब लखनऊ का प्रसिद्ध व्यंजन है। गलाउटी कबाब बनाने में बहुत आसान और खाने में बहुत ही नरम और स्वादिष्ट होते है। हम इसे शाम के समय नाश्ते में खा सकते है। आज हम मटन गलाउटी कबाब बनाने वाले है।
तैयार करने का समय: 1/2 घंटा
बनाने का समय: 1/2 घंटा
कुल समय: 1 घंटा
Serving Capacity: 4
बनाने के लिए कुछ आवश्यक सामग्री
- मटन- 1/2 किलो
- कच्चे पपीते का पेस्ट - 4 टेबल स्पून
- अदरक लहसुन का पेस्ट - 2 टेबल स्पून
- चना पाउडर - 2 टेबल स्पून
- प्याज़ का पेस्ट - 2
- गरम मसाला - 1 टेबल स्पून
- इलायची पाउडर-1/2 टेबल स्पून
- धनिया पाउडर- 1/4 टेबल स्पून
- लाल मिर्च – स्वादानुसार
- नमक – स्वादानुसार
- तेल – सेकने के लिए
मटन गलाउटी कबाब बनाने की विधि
1. मटन को अच्छे से साफ़ कर लीजिए,अब कुकर में पानी डाल कर मटन को पकने तक उबाल लीजिए। फिर उबले हुए मटन को पीस लीजिए।
2. अब मटन में सारी सामग्री को अच्छे से मिला लीजिए, और पेस्ट को फ़्रिज में १ घंटे के लिए रख दीजिए। (जिससे पेस्ट नरम हो जाएगा)
3. अब फ़्रिज से निकाल कर पेस्ट के गोल गोल कबाब (टिक्की) बना लीजिए।
4. अब पैन में हल्का सा तेल गरम कर लीजिए और कबाब डालकर उनके सुनहरा होने तक सेख लीजिए। (ऊपर से हल्का हल्का तेल लगा ले, जिससे कबाब नरम भी रहे और सीक भी जाए अच्छे तरह से)
आपके मटन गलाउटी कबाब बनकर तैयार है। कबाब को पुदीने या धनिये की चटनी या रोटी के साथ खा सकते है।